पंजाब
14 May, 2026

मोहाली में नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पिता पर हमला, इलाके में तनाव

मोहाली में चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा उम्मीदवार के पिता पर हमला होने से तनाव बढ़ा। पूर्व आईएएस एसआर लद्दड़ घायल हुए, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू की।

मोहाली, 14 मई।

नगर निगम चुनाव प्रचार के दौरान मोहाली के वार्ड नंबर 40 में भाजपा प्रत्याशी के पिता पर हमले की घटना सामने आई, जिसके बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। भाजपा उम्मीदवार गौतम गिरीश लद्दड़ के पिता, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी एसआर लद्दड़, सेक्टर 77 में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे, तभी कुछ अज्ञात युवकों ने उनके साथ धक्का-मुक्की करते हुए हमला कर दिया।

घटना के दौरान एसआर लद्दड़ जमीन पर गिर पड़े, जिससे उन्हें हल्की चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें क्षेत्र में दोबारा प्रवेश न करने की चेतावनी भी दी। घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचित किया गया और एसआर लद्दड़ ने अपना बयान दर्ज कराया।

भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव विशिष्ट ने बताया कि सुबह लगभग 8:30 बजे उन्हें उम्मीदवार की ओर से फोन के माध्यम से इस घटना की जानकारी मिली। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानीय लोगों ने धक्का-मुक्की करते हुए धमकी दी।

उन्होंने आगे कहा कि मामले को लेकर एसएसपी मोहाली हरमदीप सिंह हंस और डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल से बातचीत हो चुकी है, जिन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की धमकी से न डरें और ऐसी घटनाओं की जानकारी तुरंत साझा करें।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़