पटना, 24 मार्च।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जनता दल यूनाइटेड (जदयू) का राष्ट्रीय अध्यक्ष चौथी बार निर्विरोध चुन लिया गया है। उनका यह नया कार्यकाल 2028 तक रहेगा। दोपहर 2:30 बजे औपचारिक घोषणा के साथ उन्हें निर्वाचन प्रमाण पत्र भी सौंपा जाएगा।
निर्वाचन अधिकारी और जदयू नेता अनिल हेगड़े प्रमाण पत्र सौंपेंगे। इस पद के लिए केवल नीतीश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था, इसलिए चुनाव प्रक्रिया औपचारिक रूप में पूरी हुई।
जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने बताया कि नीतीश कुमार का नामांकन 19 मार्च को दिल्ली स्थित जदयू राष्ट्रीय कार्यालय में जमा किया गया था। नामांकन पत्र दो सेटों में चुनाव अधिकारी को सौंपा गया और नामांकन वापसी की अंतिम तिथि मंगलवार सुबह 11 बजे थी। किसी अन्य उम्मीदवार ने नामांकन नहीं किया।
नीतीश कुमार पहली बार वर्ष 2016 में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे। इसके बाद 2019 में उन्होंने पुनः पद संभाला। 2020 में उन्होंने जिम्मेदारी छोड़ दी थी और आपसीपी सिंह को सौंपा। इसके बाद राजीव रजन उर्फ ललन सिंह अध्यक्ष बने, जिन्होंने दिसंबर 2023 में इस्तीफा दिया। इसके बाद नीतीश कुमार ने फिर से पार्टी की कमान संभाली।
इस प्रकार लगातार संगठन में बदलावों के बीच नीतीश कुमार एक बार फिर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनकर पार्टी की कमान संभालते हुए 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे।





.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)



