भुवनेश्वर, 25 अप्रैल।
ओडिशा विधानसभा में 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें लोकतांत्रिक व्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी और उनकी भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस संबंध में विधानसभा सचिवालय द्वारा आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
जारी सूचना में सभी विधायकों से सत्र में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है। यह विशेष सत्र पूरी तरह महिलाओं की राजनीतिक, सामाजिक और विधायी भागीदारी पर केंद्रित रहेगा।
इसके साथ ही सत्र में शासन व्यवस्था और विधायी संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े विभिन्न उपायों पर विचार-विमर्श किए जाने की संभावना भी जताई गई है।



.jpg)







