अपराध
09 May, 2026

मंदिर में नवजात बच्ची का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

मीरजापुर के हनुमान मंदिर में नवजात बच्ची का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

मीरजापुर, 09 मई

मीरजापुर जिले में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब चुनार थाना क्षेत्र के सक्तेशगढ़ चौकी अंतर्गत कुँवा खुर्द स्थित तरंगा पानी टंकी मोड़ के पास स्थित हनुमान मंदिर में एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह करीब आठ बजे कुछ ग्रामीण मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे थे। उसी दौरान उन्होंने देखा कि मंदिर परिसर में एक नवजात बच्ची मृत अवस्था में पड़ी हुई है। बच्ची को पीले रंग के कपड़े पर रखा गया था। पास में अगरबत्ती, चुनरी और जलता हुआ दीया भी पाया गया। इस दृश्य को देखकर मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं कि आखिर इतनी छोटी बच्ची को मंदिर में कौन और किस कारण छोड़ गया। घटना के समय मंदिर का पुजारी भी वहां मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस के साथ वैज्ञानिक जांच टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बच्ची को वहां किसने और क्यों छोड़ा। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़