हरियाणा
14 Mar, 2026

यमुनानगर संतपुरा गुरुद्वारे में प्रबंधन विवाद के बाद शांति बहाल

यमुनानगर के संतपुरा गुरुद्वारे में फर्जी दस्तावेज मामले में संत जगमोहन सिंह दोषी ठहराए जाने के बाद प्रबंधन को लेकर तनाव उत्पन्न हुआ। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित कर शांति बहाल की।

यमुनानगर, 14 मार्च।

यमुनानगर के संतपुरा गुरुद्वारे के प्रबंधन को लेकर शुक्रवार देर रात तनावपूर्ण स्थिति बन गई। अतिरिक्त सत्र न्यायालय द्वारा फर्जी दस्तावेजों के मामले में संत जगमोहन सिंह को दोषी ठहराए जाने और सजा बरकरार रखने के बाद गुरुद्वारे के नियंत्रण को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए।

शुक्रवार रात संत करमजीत सिंह अपने समर्थकों और श्रद्धालुओं के साथ गुरुद्वारे पहुंचे और ट्रस्ट के अधिकार का हवाला देते हुए प्रबंधन संभालने की कोशिश की। उस समय परिसर में संत जगमोहन सिंह के समर्थक मौजूद थे, जिन्होंने विरोध किया। दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और हंगामा होने से हालात बिगड़ गए।

प्रशासन ने तुरंत अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और पूरे परिसर को सुरक्षा घेरे में ले लिया। पुलिस ने समझाइश के माध्यम से स्थिति शांत कराने का प्रयास किया और गुरुद्वारे में मौजूद लोगों से परिसर खाली करने की अपील की। प्रारंभिक स्तर पर विरोध जारी रहने पर पुलिस ने भीड़ को बाहर निकालकर व्यवस्था बहाल की। प्रशासनिक अधिकारी लगातार मौके पर मौजूद रहे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।

स्थिति नियंत्रित होने के बाद देर रात संत करमजीत सिंह अपने समर्थकों के साथ गुरुद्वारे में प्रवेश किया। उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और संगत को संबोधित करते हुए कहा कि अब गुरुद्वारे का संचालन ट्रस्ट के माध्यम से किया जाएगा और वह स्वयं सेवादार के रूप में सेवा करेंगे।

संत करमजीत सिंह ने बताया कि लंबे समय बाद वे गुरुद्वारे में आए हैं और ट्रस्ट की ओर से शिक्षा से जुड़े संस्थान स्थापित करने सहित डेरे के विकास के लिए कई योजनाओं पर कार्य किया जाएगा।

एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रशासन ने अदालत के आदेश के अनुसार कार्रवाई की है। किसी को हिरासत में नहीं लिया गया और केवल शांति बनाए रखने के लिए परिसर खाली कराया गया। क्षेत्र में अब स्थिति पूरी तरह सामान्य है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।