प्रयागराज, 23 अप्रैल।
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में एक युवती का शव घर के पास गुरुवार सुबह मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप पड़ोसी पर लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सहायक पुलिस आयुक्त फूलपुर विवेक यादव ने जानकारी दी कि संदलपुर मलेथुआ गांव की रहने वाली रेखा (21) पुत्री राजेंद्र पटेल का शव उसके घर के पास सुबह पाया गया। मृतका के चेहरे और सिर पर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने का अनुमान है।
परिजनों से पूछताछ में यह जानकारी मिली कि रेखा बुधवार रात को अपने कमरे में सोने गई थी, लेकिन सुबह उसका शव घर के पास मिला।
एसीपी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने यह भी कहा कि जमीन विवाद को लेकर पड़ोसी पर हत्या का आरोप है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, ताकि मौत का स्पष्ट कारण पता चल सके।



.jpg)


.jpg)

.jpg)

.jpg)
