नई दिल्ली, 18 मई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में कल इटली की दो दिवसीय यात्रा पर रोम पहुंचेंगे, जहां वे इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के निमंत्रण पर यह महत्वपूर्ण दौरा करेंगे।
इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी के बीच द्विपक्षीय वार्ता आयोजित होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की जाएगी।
इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी इटली के राष्ट्रपति सर्जियो मैटारेला से भी मुलाकात करेंगे और दोनों देशों के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाने पर विचार-विमर्श होगा।
यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री मोदी भारत और इटली के बीच व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रमुख व्यापारिक प्रतिनिधियों के साथ भी संवाद करेंगे, जिससे आर्थिक सहयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।














