टॉप न्यूज़
25 May, 2026

एमपी एथलीट्स का धमाल, राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जीते 3 स्वर्ण

रांची में आयोजित राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण सहित कई पदक जीते और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई किया।

भोपाल, 25 मई ।

झारखंड के रांची में 22 मई से आयोजित 29वीं नेशनल सीनियर एथलेटिक्स फेडरेशन प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हो गई, जिसमें मध्यप्रदेश एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए।

अकादमी के खिलाड़ी देव मीणा ने पुरुष पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कुलदीप कुमार ने रजत पदक जीता। दोनों खिलाड़ियों ने 5.45 मीटर का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी स्थापित किया।

इसी तरह विनोद सिंह ने पुरुष 5000 मीटर दौड़ में 14:15.50 सेकेंड का समय निकालकर रजत पदक अपने नाम किया। वहीं समरदीप सिंह गिल ने पुरुष शॉटपुट में 20.46 मीटर का शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर एक और उपलब्धि जोड़ी।

देव मीणा और कुलदीप कुमार ने अपने प्रदर्शन के दम पर कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के लिए निर्धारित 5.25 मीटर का क्वालीफाइंग मार्क पार किया। साथ ही दोनों खिलाड़ियों ने एशियन गेम्स के लिए निर्धारित 5.45 मीटर मानक भी हासिल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी दावेदारी मजबूत की है।

इसी क्रम में समरदीप सिंह गिल ने भी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स दोनों के लिए क्वालीफाइंग मानक हासिल किए, जबकि विनोद सिंह ने 5000 मीटर दौड़ में 14:22.00 सेकेंड के क्वालीफाइंग मार्क को पार करते हुए एशियन अंडर-23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए चयन सुनिश्चित किया।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सभी खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने आत्मविश्वास और उत्कृष्ट तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर श्रेष्ठता साबित की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और प्रशिक्षकों के वैज्ञानिक मार्गदर्शन का परिणाम है।

यह प्रदर्शन प्रदेश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत माना जा रहा है, जो यह दर्शाता है कि निरंतर अभ्यास और सही प्रशिक्षण से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़