राजनीति
05 May, 2026

पीएम मोदी का गुजरात दौरा तय, सरदार धाम-3 का करेंगे लोकार्पण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात दौरे पर रहकर सोमनाथ में स्वाभिमान पर्व में शामिल होंगे और वडोदरा में 150 करोड़ की लागत से बने सरदार धाम-3 का लोकार्पण करेंगे।

अहमदाबाद, 05 मई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 मई को गुजरात के दौरे पर रहेंगे, जहां वे सोमनाथ में आयोजित ‘स्वाभिमान पर्व’ कार्यक्रम में शामिल होंगे और वडोदरा में 150 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित सरदार धाम-3 का लोकार्पण करेंगे।

सरदार धाम के प्रमुख गगजी सुतरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री 10 मई की रात जामनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे।

इसके बाद 11 मई की सुबह वे जामनगर से सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां आयोजित स्वाभिमान पर्व में भाग लेंगे। कार्यक्रम के उपरांत वे वडोदरा जाएंगे, जहां सरदार धाम-3 का उद्घाटन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री का यह दौरा विशेष माना जा रहा है, क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल में भाजपा की बड़ी जीत और गुजरात की स्थानीय स्वराज्य चुनावों में मिली सफलता के बाद यह उनका राज्य में पहला आगमन होगा। इसे देखते हुए पार्टी स्तर पर भव्य स्वागत की तैयारियां की जा रही हैं।

जानकारी के अनुसार, सरदार धाम-3 के लोकार्पण कार्यक्रम में लगभग 30 से 40 हजार लोगों की उपस्थिति होने की संभावना है। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सरदार धाम तक रोड शो के माध्यम से जनता का अभिवादन भी स्वीकार करेंगे।

वडोदरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाटीदार समाज की विभिन्न संस्थाओं द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा और उन्हें ‘सरदार गौरव पुरस्कार’ से भी नवाजा जाएगा।

इधर, प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। सोमनाथ और वडोदरा में आयोजित कार्यक्रमों की तैयारियों के लिए उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी के कार्यालय में उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई।

सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

25° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़