नई दिल्ली, 26 मार्च 2026।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी पर श्रद्धापूर्वक मां महागौरी के चरणों में नमन किया और उनके आशीर्वाद की कामना की।
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने संदेश में लिखा कि मां महागौरी की दिव्य आभा हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और आरोग्य लेकर आए। उन्होंने श्रद्धालुओं से भी इस दिव्य आशीर्वाद के महत्व को साझा किया।
साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का एक सुभाषित भी साझा किया, जिसमें मां महागौरी का वर्णन करते हुए कहा गया कि वे श्वेत बैल पर सवार हैं, श्वेत वस्त्र धारण किए हुए हैं, परम पवित्र हैं और महादेव को प्रसन्न करने वाली हैं। इसका आशय यह है कि देवी महागौरी अपने भक्तों को शुभता और कल्याण प्रदान करें।
नवरात्रि के आठवें दिन का पर्व मां महागौरी के पूजन और आराधना के लिए समर्पित होता है, जिसे देशभर में विशेष श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है।











