उत्तर प्रदेश
21 Apr, 2026

प्रयागराज में अन्नपूर्णा भवन निर्माण में तेजी, 34 भवनों का कार्य शुरू

प्रयागराज में अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य तेज गति से जारी है। 34 भवनों का कार्य शुरू हो चुका है, वहीं शेष परियोजनाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रयागराज, 21 अप्रैल।

केंद्र सरकार की अन्नपूर्णा भवन योजना के तहत प्रयागराज जिले में निर्माण कार्य तेजी से शुरू हो गया है। जिले में कुल 34 अन्नपूर्णा भवनों का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जा चुका है। संबंधित अधिकारियों को इनके लिए आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

उपायुक्त श्रम रोजगार गुलाबचन्द ने जानकारी दी कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत विभागीय बजट से बनाए जा रहे अन्नपूर्णा भवनों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश जारी किए गए हैं। साथ ही मनरेगा योजना के तहत प्रस्तावित 68 भवनों में से जिनका निर्माण शुरू हो चुका है, उन्हें तय समय सीमा में पूरा करने तथा बाकी पर जल्द कार्य शुरू कराने के लिए भी कहा गया है।

उन्होंने यह भी बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रत्येक विकास खंड में 10-10 अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण हेतु भूमि चिन्हांकन की प्रक्रिया भी प्रारंभ कर दी गई है, ताकि जरूरतमंद लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़