बलौदाबाजार, 31 मार्च।
प्रशासनिक कार्यों के बेहतर संचालन के लिए अतिरिक्त तहसीलदार प्रेमा मिंज को नगर पालिका परिषद भाटापारा का मुख्य नगर पालिका अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश कलेक्टर कुलदीप शर्मा द्वारा मंगलवार को जारी किया गया।
इससे पहले, भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी जफ़र खान को राज्य सरकार द्वारा वित्तीय अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया था। उनके निलंबन के बाद, नगर पालिका के प्रशासनिक और विकास कार्यों की देखरेख के लिए प्रेमा मिंज को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगामी आदेश तक प्रेमा मिंज नगर पालिका भाटापारा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी के रूप में कार्यभार संभालेंगी।












