मध्य प्रदेश
27 Apr, 2026

सिंहस्थ 2028 से पहले सड़क चौड़ीकरण तेज, बारिश से पहले काम पूरा करने के निर्देश

उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के तहत मार्ग चौड़ीकरण कार्यों को बारिश से पहले पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को सुगम आवागमन मिल सके।

उज्जैन, 27 अप्रैल

संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी ने सोमवार को नगर निगम द्वारा किए जा रहे मार्ग चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया। नियमित निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी चौड़ीकरण कार्य बारिश से पहले प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किए जाएं, ताकि वर्षा के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य एक ओर से चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए, जिससे आमजन के आवागमन में बाधा उत्पन्न न हो। यह कार्य मुख्यमंत्री के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 के आयोजन को ध्यान में रखते हुए किए जा रहे हैं, जिसमें करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने हनुमान नाका से हरिफाटक ब्रिज चौराहा तक लगभग 400 मीटर लंबे मार्ग चौड़ीकरण कार्य का जायजा लिया। मौके पर निर्माण एजेंसी ने जानकारी दी कि 18 मीटर चौड़े इस मार्ग के दोनों ओर नाली निर्माण का कार्य प्रारंभिक चरण में चल रहा है।

संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी बिखरे हुए कार्यों को बारिश से पहले समेटकर समय पर पूरा किया जाए। साथ ही बिजली के खंभों की शिफ्टिंग और पाइपलाइन डालने के कार्य भी समानांतर रूप से किए जाएं, ताकि किसी प्रकार की देरी न हो और वर्षा काल में कोई समस्या उत्पन्न न हो।

इसके बाद उन्होंने जयसिंहपुरा से लालपुल तक चल रहे चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया, जहां नाली निर्माण और पोल शिफ्टिंग का कार्य जारी है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह मार्ग महाकाल मंदिर से जुड़ा प्रमुख मार्ग है, इसलिए कार्य को दिन-रात की शिफ्ट में कराकर बारिश से पहले पूर्ण किया जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि नालियों का निर्माण समय रहते पूरा कर लिया जाए, ताकि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने। सभी कार्य समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं और साइट पर तैनात अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की निगरानी करें।

सिंहस्थ 2028 के दौरान मोक्षदायिनी शिप्रा में स्नान के लिए देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसी को ध्यान में रखते हुए शहर के प्रमुख मार्गों का चौड़ीकरण कार्य तेजी से कराया जा रहा है, जिससे संतों, महात्माओं और श्रद्धालुओं के आवागमन में सुविधा सुनिश्चित हो सके।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़