भोपाल, 02 मई।
लंबे इंतजार के बाद मोहन सरकार ने प्रदेश में राजनीतिक नियुक्तियों का सिलसिला शुरू कर दिया है। राज्य सरकार ने शुक्रवार देर रात निगम-मंडलों, आयोगों और विकास प्राधिकरणों में एक दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की।
इसी क्रम में संदीप जैन को जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि वीरेंद्र गोयल को सिंगरौली विकास प्राधिकरण (एसडीए) की कमान सौंपी गई है। लंबे समय से विभिन्न पदों पर नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे नेताओं को अब जिम्मेदारियां मिलनी शुरू हो गई हैं।
सरकार ने इसके अलावा कई आयोगों और बोर्डों में भी नियुक्तियां की हैं। इनमें कौशल शर्मा संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष, राघवेंद्र शर्मा योग आयोग के अध्यक्ष, सौभाग्य सिंह पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष, पंकज जोशी खादी बोर्ड के अध्यक्ष, राकेश जादौन उपाध्यक्ष, प्रभु दयाल कुशवाहा कुश कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष और प्रवीण शर्मा को युवा आयोग के अध्यक्ष की जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।








