उत्तर प्रदेश
23 Apr, 2026

सड़क हादसे में 11 की मौत, बोलेरो में जिंदा जल गए 9 लोग

मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर ट्रक की टक्कर के बाद बोलेरो में लगी आग में एक ही परिवार के 9 लोगों सहित 11 की दर्दनाक मौत हो गई।

मिर्जापुर, 23 अप्रैल

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर रात करीब 9.30 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, एक तेज रफ्तार ट्रक का ब्रेक फेल हो गया और उसने सामने चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों गाडिय़ां एक ट्रॉले से टकरा गईं। इस हादसे में बोलेरो में सवार 9 लोग जिंदा जल गए। मृतकों में एक ही परिवार के 8 सदस्य और एक ड्राइवर शामिल थे। वे मैहर से अपने 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहे थे। हादसे के बाद बोलेरो में भीषण आग लग गई, जिससे कोई भी व्यक्ति बाहर नहीं निकल सका। हादसे में स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस और फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शव इतनी बुरी तरह जल गए थे कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़