नई दिल्ली, 02 मई।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शनिवार को शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र स्थित त्रिलोक भवन में जनसुनवाई का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से उनकी समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन समस्याओं का समाधान निर्धारित समय सीमा के भीतर करें।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जनसुनवाई में नागरिकों ने शालीमार बाग को और बेहतर बनाने के लिए कई सुझाव दिए। उन्होंने प्रत्येक प्रतिक्रिया पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को आदेश दिया।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य जनभागीदारी से विकास की प्रक्रिया को तेज करना है। उन्होंने यह भी बताया कि आदर्श शालीमार बाग के उनके संकल्प को निरंतर गति मिल रही है।
जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र के सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।



.jpg)







