भोपाल, 26 नवंबर।
कार्यक्रम के दौरान भैरूंदा विकासखंड में 41.44 करोड़ रुपये की लागत से किए गए विभिन्न निर्माण एवं विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया जाएगा।
पहले चरण से 47 और दूसरे से 29 गांव लाभान्वित होंगे
परियोजना के पहले चरण से 47 गांवों की 15,284 हेक्टेयर और दूसरे चरण से 29 गांवों की 14,807 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचित होगी। पहले चरण के लिए 346.12 करोड़ और दूसरे चरण के लिए 190.11 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई थी। दोनों चरणों में क्रमशः 16.57 और 24.09 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई गई है। निर्माण कार्य 36 माह की निर्धारित अवधि में पूरा किया गया। अनुबंध के तहत निर्माण एजेंसियां पांच वर्ष तक परियोजना का संचालन और रखरखाव करेंगी।
भूमिगत पाइपलाइन से पहुंचेगा नर्मदा जल
परियोजना में नर्मदा नदी से पानी उठाकर पंप हाउस और भूमिगत दबावयुक्त पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचाया जाएगा। इससे रिसाव और वाष्पीकरण के कारण पानी की बर्बादी कम होगी। किसान स्प्रिंकलर और ड्रिप प्रणाली से सिंचाई कर सकेंगे।

















