अपराध
21 Apr, 2026

जमीन विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में जमीन विवाद के चलते बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया।

फर्रुखाबाद, 21 अप्रैल

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में मेरापुर थाना पुलिस ने पिता की हत्या के मामले में नामजद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है।

क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद सुरेंद्र वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चल रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मेरापुर थाना पुलिस ने दर्ज प्रकरण में आरोपित मोहन सिंह, निवासी ग्राम नदौरा, को मंगलवार को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार और खून से सना शर्ट बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि यह घटना 19 अप्रैल 2026 की है। शिकायतकर्ता नेक राम ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उसके भाई मोहन सिंह ने पारिवारिक विवाद के चलते अपने पिता की हत्या कर दी। सूचना के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ के दौरान बताया कि जमीन के बंटवारे को लेकर उसका अपने पिता से लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव के बीच गुस्से में आकर उसने धारदार टकोरे से हमला कर दिया, जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़