छत्तीसगढ़
21 Apr, 2026

कोरबा अस्पताल की लापरवाही, डीप फ्रीजर बंद रहने से शव सड़ा

कोरबा के एक अस्पताल में डीप फ्रीजर का स्विच बंद रह जाने से शव खराब हो गया, जिससे परिजनों में आक्रोश और हंगामा की स्थिति बनी।

कोरबा, 21 अप्रैल

कोरबा शहर के टीपी नगर स्थित शिवाय हॉस्पिटल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां डीप फ्रीजर में रखे गए शव का स्विच चालू करना ही स्टाफ भूल गया। इस चूक के कारण शव खराब हो जाने से परिजनों में आक्रोश और हंगामा की स्थिति बन गई।

जानकारी के अनुसार, शहर के एक प्रतिष्ठित परिवार के मुखिया को तबीयत बिगड़ने पर शिवाय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। उस समय परिवार के अधिकांश सदस्य मौजूद थे, लेकिन मृतक का पुत्र विदेश में होने के कारण तत्काल नहीं पहुंच सका।

परिजनों की सहमति पर शव को सुरक्षित रखने के लिए अस्पताल प्रबंधन द्वारा डीप फ्रीजर की व्यवस्था की गई थी। लेकिन आरोप है कि शव को फ्रीजर में रखने के बावजूद उसका स्विच चालू नहीं किया गया।

बताया गया कि 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक शव फ्रीजर में ही पड़ा रहा, जिससे वह धीरे-धीरे डीकंपोज होने लगा। मंगलवार को जब मृतक का बेटा विदेश से लौटकर अंतिम दर्शन के लिए अस्पताल पहुंचा और फ्रीजर खोला गया, तो शव की स्थिति देखकर वह भावुक हो उठा और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

घटना की जानकारी मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। काफी समझाइश के बाद मामला शांत हुआ और परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए ले लिया।

हालांकि, अब तक परिजनों की ओर से अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस ने भी मामले में जांच की बात कही है।

यह घटना अस्पताल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही को उजागर करती है और स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी तथा मानकों के पालन पर सवाल खड़े करती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़