अपराध
21 Apr, 2026

105 लीटर कच्ची शराब के साथ कार जब्त, आरोपी फरार

गुनगा थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई कर 105 लीटर अवैध शराब बरामद की, जबकि आरोपी कार छोड़कर फरार हो गया।

भोपाल, 21 अप्रैल

भोपाल के ग्रामीण इलाके में गुनगा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद कर एक कार को जब्त किया है। जब्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4.80 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक (देहात) रामशरण प्रजापति के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत 20 अप्रैल की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दुपाडिया चौराहे पर नाकाबंदी की गई। इस दौरान सफेद रंग की एक कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने रुकने के बजाय स्टॉपर को टक्कर मारते हुए मौके से भागने की कोशिश की।

पुलिस ने पीछा किया, जिसके बाद कुछ दूरी पर आरोपी चालक रिंकू कंजर वाहन को सिद्धार्थ कॉलोनी के पास छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन की डिग्गी और सीट के नीचे छिपाकर रखे गए सात प्लास्टिक केनों में कुल 105 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा एक मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज भी मौके से जब्त किए गए हैं।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़