श्रीनगर, 18 अप्रैल।
परिचालन संबंधी कारणों के चलते शनिवार को श्रीनगर हवाई अड्डे से दो उड़ानों को रद्द कर दिया गया।
हवाई अड्डा अधिकारियों के अनुसार एयर इंडिया की उड़ान एआई 1799/1810 (दिल्ली-श्रीनगर-दिल्ली) तथा स्पाइसजेट की उड़ान एसजी-161 (श्रीनगर-जम्मू-दिल्ली) को आज के लिए स्थगित किया गया है।
अधिकारियों ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे हवाई अड्डे पर पहुंचने से पहले पुनर्बुकिंग, टिकट धनवापसी एवं अन्य सहायता के लिए संबंधित एयरलाइनों से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।





.jpg)
.jpg)

