Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
08 Jun, 2026

हाइवे स्थित ढाबे पर कार में मिला दिल्ली पुलिसकर्मी का शव, जांच में जुटी पुलिस

रोहतक के हाइवे स्थित कनक ढाबे पर एक कार के अंदर दिल्ली पुलिस के जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है।

रोहतक, 08 जून।

रोहतक में दिल्ली-रोहतक हाइवे नंबर 9 स्थित कनक ढाबे पर सोमवार की सुबह एक कार के भीतर दिल्ली पुलिस के एक जवान का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान गांव आसौदा निवासी सुधीर के रूप में हुई है, जो दिल्ली पुलिस में तैनात थे।

ढाबे के कर्मचारियों ने सुबह करीब 10 बजे कार में शव देखा, जिसके बाद उन्होंने तुरंत सांपला पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। मृतक के पास से मिले पहचान पत्रों के जरिए उनकी शिनाख्त की गई और परिजनों को सूचित किया गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी राकेश मलिक और एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए।

परिजनों से पूछताछ के बाद पुलिस अब मामले की बारीकी से जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़