Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हिमाचल प्रदेश
08 Jun, 2026

रेडक्रॉस सोसायटी करेगी रक्तदान और दंत जांच शिविर का आयोजन, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी 10 जून को शिमला के रेडक्रॉस भवन में एक रक्तदान शिविर और निःशुल्क दंत चिकित्सा जांच शिविर का आयोजन कर रही है।

शिमला, 08 जून।

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा आगामी 10 जून को शिमला में एक विशेष आयोजन किया जा रहा है। राजभवन के निकट स्थित रेडक्रॉस भवन में रक्तदान शिविर और निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन होगा, जिसकी शुरुआत सुबह 10 बजे से होगी।

सोसायटी के अनुसार, इस शिविर का विधिवत उद्घाटन हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल एवं राज्य रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष कविन्द्र गुप्ता द्वारा सुबह 11 बजे किया जाएगा। रेडक्रॉस ने आम नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

संस्था ने जोर देकर कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सर्वोत्तम माध्यम है। 18 से 60 वर्ष की आयु के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान सुरक्षित है और इससे स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है। रक्तदान के अतिरिक्त, इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सक लोगों के दांतों और मुख स्वास्थ्य का निःशुल्क परीक्षण करेंगे और उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान करेंगे। रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़