Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य-पूर्व
09 Jun, 2026

अफगानिस्तान में 38 लाख लड़कियां स्कूल से बाहर, शिक्षा संकट पर यूएन ने जताई गंभीर चिंता

संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान में 38 लाख लड़कियों के शिक्षा से वंचित होने पर चिंता जताते हुए इसे सामाजिक और आर्थिक विकास के लिए गंभीर संकट बताया है।

काबुल, 09 जून।

अफगानिस्तान में लगभग 38 लाख लड़कियों के स्कूल से बाहर रहने की स्थिति को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने गंभीर चिंता जताई है, जिससे देश के एक ‘खोई हुई पीढ़ी’ की ओर बढ़ने की आशंका गहरा गई है। यह स्थिति तालिबान द्वारा लगाए गए शैक्षणिक प्रतिबंधों के कारण बनी हुई है।

अफगान मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र सहायता मिशन (यूएनएएमए) की कार्यवाहक प्रमुख जॉर्जेट गैगनन ने बताया कि 7 से 18 वर्ष की लगभग 38 लाख लड़कियां शिक्षा से वंचित हैं, जिनमें 26 लाख से अधिक किशोरियां शामिल हैं जिन्हें माध्यमिक शिक्षा की अनुमति नहीं दी जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि हर वर्ष लगभग 2.5 लाख लड़कियां शिक्षा प्रणाली से बाहर हो रही हैं, जिससे देश के सामाजिक और आर्थिक विकास पर दीर्घकालिक नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

संयुक्त राष्ट्र अधिकारी ने चेतावनी दी कि अफगानिस्तान की अर्थव्यवस्था में कुछ स्थिरता के संकेत जरूर हैं, लेकिन विकास की गति बेहद धीमी है और बेरोजगारी व गरीबी जैसी समस्याएं बनी हुई हैं। वर्ष 2026 में पड़ोसी देशों से लगभग 28 लाख अफगान नागरिकों के लौटने की संभावना है, जिससे संसाधनों पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा।

संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, 2026 में करीब 2.19 करोड़ लोगों को मानवीय सहायता की आवश्यकता होगी। वहीं, मानवीय मामलों के समन्वय कार्यालय (ओसीएचए) के अनुसार 47 लाख लोग गंभीर खाद्य असुरक्षा और लगभग 37 लाख बच्चे तीव्र कुपोषण का सामना कर रहे हैं।

2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं और लड़कियों पर कई प्रतिबंध लागू किए गए हैं, जिनमें छठी कक्षा के बाद शिक्षा पर रोक, विश्वविद्यालयों में प्रवेश बंद करना और रोजगार व सार्वजनिक जीवन में सीमित भागीदारी शामिल है।

हाल ही में काबुल में विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा के तीसरे चरण में भी लड़कियों को शामिल नहीं होने दिया गया, जिससे लगातार चौथे वर्ष यह स्थिति बनी हुई है। राष्ट्रीय परीक्षा प्राधिकरण के अनुसार, पहले तीन चरणों में 1.10 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए, जबकि मार्च में शुरू हुए नए शैक्षणिक सत्र में भी छठी कक्षा से ऊपर की लड़कियां स्कूल नहीं लौट सकीं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़