टॉप न्यूज़
09 Jun, 2026

प्रधानमंत्री मोदी और कुवैत अमीर की बातचीत, पश्चिम एशिया में तनाव कम करने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुवैत के अमीर से बातचीत कर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई और शांति बहाली के लिए संवाद व कूटनीति के माध्यम से समाधान की अपील की।

नई दिल्ली, 09 जून।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कुवैत के अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जाबेर अल-सबा के साथ टेलीफोन पर बातचीत की और पश्चिम एशिया में बढ़ते सुरक्षा हालात पर विस्तार से चर्चा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार दोनों नेताओं ने क्षेत्र में हालिया घटनाक्रमों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और शांति एवं स्थिरता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तनाव में हो रही बढ़ोतरी पर गहरी चिंता व्यक्त की और कुवैत की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर हमलों की कड़ी निंदा दोहराई।

प्रधानमंत्री ने एक बार फिर तनाव कम करने, संवाद और कूटनीति के माध्यम से क्षेत्र में जल्द से जल्द शांति बहाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने कुवैत में रह रहे बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय की सुरक्षा और कल्याण को लेकर अमीर द्वारा दिए जा रहे व्यक्तिगत ध्यान के लिए आभार भी व्यक्त किया।

यह बातचीत उस घटना के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें कुवैत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हुए थे। विदेश मंत्रालय ने कहा था कि भारत शुरुआत से ही इस बात पर जोर देता रहा है कि संघर्ष के दौरान नागरिकों और नागरिक ढांचे को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

मंत्रालय ने मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय दूतावास घायलों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। साथ ही यह भी कहा गया कि क्षेत्र में भारतीय मिशन लगातार सतर्क हैं और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में हैं।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़