चुनाव
09 Jun, 2026

लैंड पोर्ट्स ने सुरक्षा और व्यापार दोनों को मजबूत किया, पीएम मोदी के विजन ने दी नई दिशा: अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम ‘विनिमय’ लॉन्च करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन से लैंड पोर्ट्स अब सुरक्षा के साथ व्यापार और सीमा प्रबंधन का मजबूत माध्यम बन गए हैं।

नई दिल्ली, 09 जून।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को भारत के लैंड पोर्ट्स के संचालन को आधुनिक और सुगठित बनाने के लिए विकसित डिजिटल मंच लैंड पोर्ट मैनेजमेंट सिस्टम (विनिमय) का उद्घाटन किया। यह प्रणाली सीमा पर कार्यरत कस्टम, आव्रजन, बीएसएफ और अन्य एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करेगी।

इस अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि लैंड पोर्ट्स अथॉरिटी की अवधारणा 2014 से पहले एक रिपोर्ट की सिफारिशों के आधार पर विकसित हुई थी, जिसे 2012 से 2014 के बीच आकार दिया गया और दो लैंड पोर्ट शुरू किए गए थे। लेकिन 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस व्यवस्था को नई दिशा और व्यापक दृष्टिकोण मिला।

उन्होंने कहा कि पहले यह व्यवस्था मुख्य रूप से सुरक्षा चिंताओं तक सीमित थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के विजन ने इसे केवल सुरक्षा कवच नहीं रहने दिया, बल्कि इसे व्यापार सुगमता और सुरक्षित वाणिज्य का प्रभावी माध्यम बनाया। साथ ही इसे भारत और पड़ोसी देशों के लोगों के बीच संपर्क का सांस्कृतिक सेतु भी माना गया।

अमित शाह ने कहा कि लैंड पोर्ट्स के विकास से न केवल व्यापार में वृद्धि हुई है बल्कि अवैध व्यापार को नियंत्रित कर उसे वैध प्रणाली में लाने में भी मदद मिली है। इसके साथ ही सीमावर्ती क्षेत्रों के समग्र विकास को भी गति मिली है और जहां पलायन एक बड़ी समस्या थी, वहां स्थिति में सुधार देखा गया है।

उन्होंने कहा कि भारत जैसे विशाल देश में सीमा प्रबंधन अत्यंत महत्वपूर्ण है और गृह मंत्रालय “स्मार्ट बॉर्डर” की अवधारणा के तहत बहुआयामी रणनीति पर काम कर रहा है। लैंड पोर्ट्स इस व्यवस्था का एक अहम हिस्सा हैं, जो देश की सीमाओं को अधिक सुरक्षित और प्रभावी बनाने में योगदान देंगे।

गृह मंत्री ने यह भी बताया कि विनिमय सिस्टम को तैयार करते समय सभी हितधारकों की जरूरतों और सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे सीमा प्रबंधन अधिक तेज, सुरक्षित और समन्वित हो सकेगा।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़