मध्य प्रदेश
09 Jun, 2026

‘हमारे शिक्षक’ ऐप से बदली उपस्थिति व्यवस्था, AI तकनीक से बढ़ा भरोसा

स्कूल शिक्षा विभाग ने ‘हमारे शिक्षक’ ऐप के जरिए AI आधारित और जियो-फेंसिंग ई-अटेंडेंस प्रणाली लागू कर शिक्षकों की उपस्थिति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बना दिया है।

भोपाल, 09 जून।

स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश में उपस्थिति व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीक-सक्षम बनाने के लिए ‘हमारे शिक्षक’ ऐप के माध्यम से रियल-टाइम ई-अटेंडेंस प्रणाली लागू कर दी है, जिससे शिक्षकों और कर्मचारियों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी अब AI आधारित सत्यापन और जियो-फेंसिंग तकनीक से सुनिश्चित की जा रही है।

यह प्रणाली एजुकेशन पोर्टल 3.0 से एकीकृत की गई है, जिससे उपस्थिति से जुड़ा डेटा तुरंत उपलब्ध हो रहा है और प्रशासनिक स्तर पर निगरानी अधिक प्रभावी बनी है। विभाग का कहना है कि यह पहल पारदर्शिता, जवाबदेही और डेटा आधारित प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

नई प्रणाली में AI आधारित लिवनेस ऑथेंटिकेशन तकनीक का उपयोग किया गया है, जिसके तहत उपस्थिति दर्ज करते समय कर्मचारी को पलक झपकाने या मुस्कुराने जैसी गतिविधियां करनी होती हैं, जिससे फर्जी या प्रॉक्सी उपस्थिति की संभावना समाप्त हो जाती है।

इसके साथ ही जियो-फेंसिंग तकनीक के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कर्मचारी केवल अपने निर्धारित विद्यालय, कार्यालय या प्रशिक्षण केंद्र की निर्धारित सीमा के भीतर से ही उपस्थिति दर्ज कर सकें, जिससे कार्यस्थल पर वास्तविक उपस्थिति की पुष्टि हो रही है।

विभाग ने बताया कि यह सुविधा नियमित कार्यदिवसों के साथ-साथ प्रशिक्षण कार्यक्रमों और अन्य विभागीय गतिविधियों में भी लागू की गई है। जिला से लेकर विद्यालय स्तर तक अधिकारियों को रियल-टाइम मॉनिटरिंग और विश्लेषण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिससे प्रशासनिक निर्णय अधिक प्रभावी हो रहे हैं।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़