Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
09 Jun, 2026

किशनगंज सदर अस्पताल: हटाए गए भूतपूर्व सैनिकों ने लगाई रोजगार की गुहार

किशनगंज सदर अस्पताल में नई सुरक्षा एजेंसी की तैनाती के बाद हटाए गए भूतपूर्व सैनिकों ने जिलाधिकारी से मिलकर पुनः रोजगार बहाल करने की मांग की है।

किशनगंज, 09 जून।

किशनगंज सदर अस्पताल में वर्षों तक सेवा देने वाले भूतपूर्व सैनिकों पर अचानक बेरोजगारी का संकट छा गया है। नई सुरक्षा एजेंसी के आने के बाद पुरानी एजेंसी के तहत कार्यरत रहे इन गार्डों को कार्य से हटा दिया गया है। अपनी आजीविका बचाने के लिए प्रभावित सैनिकों ने अब जिला प्रशासन से गुहार लगाई है।

सैनिकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी विशाल राज और सिविल सर्जन डॉ. राजकुमार चौधरी से मुलाकात कर अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने बताया कि नई एजेंसी 'इलाइट फलकॉन्स प्रा. लिमिटेड' ने 6 जून से मोर्चा संभाल लिया है, लेकिन उन्हें काम पर नहीं रखा गया। इन पूर्व सैनिकों का कहना है कि वे वर्षों से पूरी निष्ठा के साथ सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

कार्यमुक्त किए गए सैनिकों में नूर परवेज, ज्योतिश हांसदा और कलामुद्दीन समेत अन्य ने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें अनुभव को देखते हुए प्राथमिकता दी जानी चाहिए। अचानक हटाए जाने से उनके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है और वे दोबारा अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था में सेवा देने के अवसर की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में सुरक्षा सेवा दे रही एजेंसी 'समानता सिक्योरिटी' पर करीब 1.82 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े के आरोप लगे थे। जिलाधिकारी के निर्देश पर हुई जांच में बिल और गार्डों की संख्या में भारी अंतर पाया गया था, जिसके बाद संबंधित प्रबंधक पर प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी।

इस बड़े घोटाले के बाद प्रशासन ने नई व्यवस्था लागू की है, लेकिन अब एजेंसी बदलने की प्रक्रिया में पुराने अनुभवी कर्मियों का भविष्य अधर में लटक गया है। जिला प्रशासन का रुख अब इस मामले में क्या रहता है, यह देखने वाली बात होगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़