दिल्ली-एनसीआर
09 Jun, 2026

बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि: दिल्ली में भाजपा नेताओं ने दी पुष्पांजलि, आदर्शों को अपनाने का आह्वान

दिल्ली भाजपा ने भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके संघर्ष और आदर्शों को याद करते हुए समाज के उत्थान के लिए प्रेरित किया।

नई दिल्ली, 09 जून।

भगवान बिरसा मुंडा की 126वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में भाजपा दिल्ली प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा द्वारा बसेरा पार्क में एक विशेष श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सी.एल. मीणा और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ मिलकर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी नमन किया।

हर्ष मल्होत्रा ने अपने संबोधन में कहा कि 'धरती आबा' के नाम से विख्यात भगवान बिरसा मुंडा ने बहुत ही कम उम्र में जनजातीय समाज के स्वाभिमान और उनके अधिकारों के लिए जो अभूतपूर्व संघर्ष किया, वह इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। नौ जून 1900 को महज 25 वर्ष की आयु में रांची जेल में उनका बलिदान हुआ था, लेकिन उनके विचार आज भी देश के करोड़ों नागरिकों के लिए ऊर्जा के स्रोत बने हुए हैं।

बिरसा मुंडा को महज एक स्वतंत्रता सेनानी तक सीमित न रखते हुए मल्होत्रा ने उन्हें सामाजिक और सांस्कृतिक चेतना का सबसे बड़ा अग्रदूत करार दिया। उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत, जमींदारों के शोषण और बेगार प्रथा के विरुद्ध 'अबुआ दिशोम, अबुआ राज' का ओजस्वी नारा देकर 'उलगुलान' यानी महाविद्रोह की कमान संभाली थी।

अंत में, भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि बिरसा मुंडा का संदेश आज भी पूर्णतः प्रासंगिक है, जिन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण के साथ अंधविश्वास मिटाने का आह्वान किया था। उन्होंने जनसमूह से आग्रह किया कि बिरसा मुंडा के आदर्शों को आत्मसात करें और समाज के शोषित व कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लें।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़