Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
10 Jun, 2026

दादरी: पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में फर्जीवाड़ा करने वाला अभ्यर्थी गिरफ्तार

दादरी में यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के दौरान फर्जी नाम और जन्मतिथि के जरिए दो बार हाई स्कूल पास करने वाला एक अभ्यर्थी पकड़ा गया है।

दादरी, 10 जून।

उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में धांधली का एक बड़ा मामला सामने आया है। दादरी के मिहिर भोज पीजी कॉलेज में तैनात कक्ष निरीक्षक की सतर्कता से एक फर्जी अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी परीक्षा केंद्र पर पुलिस भर्ती की दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने आया था।

पुलिस के अनुसार, कंट्रोल रूम को परीक्षार्थी अंकित कुमार के बायोमेट्रिक और केवाईसी के मिलान में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद जब उसकी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई, तो धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। आरोपी ने साल 2016 में एटा से अपना नाम अमित से अंकित बदलकर हाई स्कूल की परीक्षा पास की थी।

आरोपी की असलियत तब सामने आई जब यह पता चला कि उसने वर्ष 2009 में भी एक अलग जन्मतिथि का उपयोग कर एटा से ही हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इस तरह उसने फर्जीवाड़े के जरिए दो बार हाई स्कूल की परीक्षा पास कर परीक्षा अधिनियम की गंभीर धाराओं का उल्लंघन किया है।

थाना दादरी पुलिस ने सहायक आचार्य की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़