जकार्ता, 10 जून।
इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो जल्द ही रूस की यात्रा पर जा सकते हैं। वे वहां आयोजित होने वाले रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में शिरकत करने की योजना बना रहे हैं।
इस महत्वपूर्ण दौरे के लिए 17 जून की तारीख प्रस्तावित की गई है। विदेश उप मंत्री अरमानथा नासिर ओएग्रोसेनो ने बताया कि राष्ट्रपति का कज़ान जाने का कार्यक्रम लगभग तय है।
फिलहाल दोनों देशों के अधिकारी इस यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहे हैं। अभी शिखर सम्मेलन सचिवालय से आधिकारिक शेड्यूल का इंतजार है, जिसके बाद ही तारीखों को लेकर अंतिम मुहर लगेगी।
इस आयोजन का महत्व इसलिए भी है क्योंकि रूस और आसियान अपनी संवाद साझेदारी की 30वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इससे पहले फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर के भी इस सम्मेलन में शामिल होने की पुष्टि हो चुकी है।









