Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
न्यायपालिका
10 Jun, 2026

सूरत सेप्टिक टैंक हादसे में 4 श्रमिकों की मौत, एनएचआरसी ने लिया स्वतः संज्ञान

सूरत में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार श्रमिकों की मौत पर एनएचआरसी ने स्वतः संज्ञान लेते हुए गुजरात सरकार से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और इसे गंभीर मानवाधिकार उल्लंघन का मामला बताया है।

नई दिल्ली, 10 जून ।

गुजरात के सूरत जिले में एक आभूषण निर्माण इकाई में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान चार श्रमिकों की मौत के मामले पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसे संभावित मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला मानते हुए गुजरात के मुख्य सचिव और सूरत पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

मामला 7 जून का बताया जा रहा है, जब चार श्रमिक बिना निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन किए सेप्टिक टैंक की सफाई के लिए नीचे उतरे थे। इस दौरान जहरीली गैसों के प्रभाव में आने से उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एनएचआरसी ने कहा है कि यदि मीडिया रिपोर्टों में दी गई जानकारी सही पाई जाती है, तो यह गंभीर श्रमिक सुरक्षा लापरवाही और मानवाधिकारों के उल्लंघन का मामला है।

आयोग ने राज्य प्रशासन और पुलिस से घटना की परिस्थितियों, जिम्मेदारी तय करने की प्रक्रिया तथा जांच की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही यह भी पूछा गया है कि मृतकों के परिजनों को मुआवजा या अन्य सहायता उपलब्ध कराई गई है या नहीं।

जानकारी के अनुसार, संबंधित इकाई में आभूषणों की सफाई प्रक्रिया से निकलने वाले अपशिष्ट को सेप्टिक टैंक में एकत्र किया जाता था। इसी टैंक की सफाई के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ।

एनएचआरसी ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए कहा है कि ऐसी घटनाएं श्रमिक सुरक्षा नियमों की अनदेखी का परिणाम हैं और इन पर सख्त कार्रवाई आवश्यक है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़