Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
10 Jun, 2026

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार, चोरी की बाइक और पुर्जे बरामद

सारण में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक, मोबाइल और पुर्जे बरामद किए तथा पूरे नेटवर्क का खुलासा किया।

सारण, 10 जून।

नगरा थाना पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से चोरी की बाइक, मोबाइल फोन तथा बाइक के कटे हुए पुर्जे बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि नगरा चौक के पास कुछ संदिग्ध लोग बाइक चोरी की योजना बना रहे हैं, जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।

इस दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि बाइक खैरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई थी।

इसके बाद उनकी निशानदेही पर खैरा और जलालपुर थाना क्षेत्रों में छापेमारी की गई, जहां से चोरी की गाड़ियों के पुर्जे और चेसिस खरीदने वाले दो कबाड़ी दुकानदारों को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि यह गिरोह विभिन्न इलाकों से बाइक चोरी कर उन्हें अलग-अलग हिस्सों में तोड़कर कबाड़ के रूप में बेचता था।

इस कार्रवाई में कुल दो मोटरसाइकिल, तीन मोबाइल फोन तथा चोरी की बाइकों के पांच चेसिस और अन्य पुर्जे बरामद किए गए हैं।

नगरा थाना कांड संख्या 95/26 के तहत गिरफ्तार अभियुक्तों में रवि कुमार, शशि कुमार, महेश कुमार महतो, मो० अफताब और मो० मुस्तफा आलम शामिल हैं, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि इस कार्रवाई में नगरा, खैरा और जलालपुर थाना की संयुक्त टीम शामिल थी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़