Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अपराध
10 Jun, 2026

पांच आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए मोबाइल और बाइक बरामद, झपटमारी कांड का खुलासा

नवादा में पुलिस ने झपटमारी कांड का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटे गए मोबाइल और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की तथा आगे की जांच शुरू की।

नवादा, 10 जून।

नरहट थाना क्षेत्र में दर्ज झपटमारी कांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

रजौली डीएसपी गुलशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 21 मई 2026 को दर्ज एक प्राथमिकी के आधार पर की गई थी, जिसमें जलालपुर गांव निवासी राहुल कुमार ने कोचिंग से लौटते समय पांच लोगों द्वारा मोबाइल और सोने का बजरंगबली लॉकेट छीनने का आरोप लगाया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए नरहट थाना पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया और तकनीकी जांच तथा गुप्त सूचना के आधार पर लगातार छापेमारी अभियान चलाया।

इस कार्रवाई में 9 जून को पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिन्होंने पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर वजीरगंज थाना क्षेत्र के चट्टी गुमटी गांव से दो लूटे गए मोबाइल फोन तथा वारदात में इस्तेमाल की गई दो बाइक बरामद की गईं।

अनुसंधान में यह भी सामने आया कि लूटा गया सोने का लॉकेट वजीरगंज बाजार में लगभग सात हजार रुपये में बेच दिया गया था और प्राप्त राशि को आपस में बांट लिया गया था।

पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़