Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
हरियाणा
12 Jun, 2026

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

यमुनानगर के सौंधी मोहल्ला में इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लगने से वाहन पूरी तरह नष्ट हो गया। चालक की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया।

यमुनानगर, 12 जून।

शहर के सौंधी मोहल्ला क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए समय रहते स्कूटी से दूरी बना ली, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।

स्कूटी मालिक बृजभूषण ने बताया कि उनका एक परिचित स्कूटी लेकर कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में वाहन से धुआं निकलता देख उसने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे रोक दी। कुछ ही पलों बाद स्कूटी में तेज आवाज के साथ भीषण आग लग गई। लपटों को देख आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहे। बाद में मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। मालिक के अनुसार, यह स्कूटी करीब दो वर्ष पुरानी थी। फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़