Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
16 Jun, 2026

सुपौल में दर्दनाक हादसा, पानी से भरे टब में डूबने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

सुपौल जिले के बिशनपुर शिवराम पंचायत में खेल-खेल में तीन वर्षीय बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई है, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर है।

सुपौल, 16 जून।

जिले के बलुआ बाजार थाना क्षेत्र के बिशनपुर शिवराम पंचायत में एक अत्यंत दुखद हादसा सामने आया है। यहां घर के बाहर खेल रही तीन वर्षीय मासूम वैष्णवी कुमारी की पानी से भरे टब में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

मृतक बच्ची के पिता ब्रजेश कुमार राम ने बताया कि वैष्णवी घर के पास चापाकल के समीप खेल रही थी। काफी देर तक नजर नहीं आने पर जब परिजनों ने उसे ढूंढा, तो वह टब में गिरी हुई मिली। परिवार उसे तत्काल वीरपुर अनुमंडलीय अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

चिकित्सकों का कहना है कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही पानी में डूबने के कारण मासूम की सांसें थम चुकी थीं। घटना की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया और मां समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। हर किसी की आंखें नम हैं और लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। खेल-खेल में हुई इस दुर्घटना ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में छीन लिया है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़