Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
16 Jun, 2026

ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी, आरपीएफ की तत्परता से मां और बच्ची सुरक्षित

सीवान रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने ऑपरेशन मातृशक्ति के तहत चलती ट्रेन में प्रसव पीड़ा झेल रही महिला को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया जहां उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया।

सीवान, 16 जून।

सीवान रेलवे स्टेशन पर उस समय मानवीय संवेदनाओं का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब चलती ट्रेन में एक महिला को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। 'ऑपरेशन मातृशक्ति' के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए न केवल महिला और नवजात को सुरक्षित बचाया, बल्कि उन्हें समय पर चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध कराई।

समस्तीपुर जा रही विशेष ट्रेन में यात्रा कर रही विद्या कुमारी को अचानक जनरल कोच में प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। जैसे ही ट्रेन सीवान स्टेशन पर रुकी, आरपीएफ टीम को इसकी सूचना दी गई। ड्यूटी पर तैनात सुरेश कुमार यादव, धर्म प्रकाश मिश्रा और विनोद कुमार वर्मा ने बिना समय गंवाए मौके पर पहुंचकर महिला को ट्रेन से उतारा।

परिजनों के अनुसार, ट्रेन में ही महिला ने एक स्वस्थ पुत्री को जन्म दिया था। आरपीएफ जवानों ने एंबुलेंस को तुरंत मौके पर बुलाकर मां और नवजात को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 'ऑपरेशन मातृशक्ति' का मुख्य उद्देश्य यात्रा के दौरान गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सीवान स्टेशन पर तैनात जवानों की तत्परता ने एक बार फिर इस अभियान की सार्थकता सिद्ध कर दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़