Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजस्थान
16 Jun, 2026

उदयपुर में कल सरसंघचालक मोहन भागवत करेंगे राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को संबोधित

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत उदयपुर पहुंचकर बुधवार को गांधी ग्राउंड में आयोजित राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।

उदयपुर, 16 जून।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत आज शाम उदयपुर पहुंच रहे हैं। बुधवार को वे महाराणा भूपाल स्टेडियम में आयोजित राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम प्रताप गौरव केंद्र के तत्वावधान में महाराणा प्रताप जयंती और हल्दीघाटी विजय सार्द्ध चतु:शती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा है।

प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक के अनुसार, वे दिल्ली से वायुयान द्वारा आज शाम सात बजकर तीस मिनट पर महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद आठ बजकर तीस मिनट पर वे प्रताप गौरव केंद्र पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

बुधवार को गौरव केंद्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी के बाद वे गांधी ग्राउंड स्थित सभा स्थल जाएंगे। अपना संबोधन पूरा करने के पश्चात वे पुनः गौरव केंद्र लौटेंगे और फिर मुंबई के लिए प्रस्थान करेंगे। आज शाम पांच बजकर पंद्रह मिनट पर गौरव केंद्र में स्थित 57 फीट ऊंची प्रतिमा का दुग्धाभिषेक भी किया जाएगा।

इस भव्य आयोजन के लिए पार्किंग और प्रवेश के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। अतिविशिष्ट जनों और साधु-संतों के लिए लवकुश स्टेडियम वाला गेट क्रमांक-एक आरक्षित रखा गया है। अन्य विशिष्ट जनों का प्रवेश गेट क्रमांक तीन-बी से होगा।

प्रबुद्धजनों, मीडिया और कार्यकर्ताओं के लिए प्रवेश गेट क्रमांक दो और तीन-ए से सुनिश्चित किया गया है। शहर में आने वाले वाहन चालकों के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की सुविधा दी गई है। फतह स्कूल और विद्या भवन से गांधी ग्राउंड तक आवागमन के लिए विशेष वाहन सेवा उपलब्ध रहेगी, जिन पर आयोजन के बैनर लगे होंगे।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़