Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
झारखंड
16 Jun, 2026

पुलिस मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचर गिरोह के दो बदमाश गिरफ्तार, हथियार और जेवर बरामद

पूर्वी सिंहभूम में चेन स्नैचिंग के आरोपियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें मुख्य आरोपी हरपाल सिंह उर्फ गबरू समेत दो को गिरफ्तार किया गया है।

पूर्वी सिंहभूम, 16 जून।

शहर में लगातार बढ़ रही छिनतई (चेन स्नैचिंग) की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने सोमवार देर रात बड़ी सफलता हासिल की। सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित जैप-6 गेट के पास पुलिस और अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचिंग के मुख्य आरोपित हरपाल सिंह उर्फ गबरू सहित दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मुठभेड़ में एक अपराधी के घायल होने की सूचना है।

पुलिस के अनुसार, सोमवार शाम टेल्को के घड़ी पार्क के पास पल्सर बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे शहर में नाकेबंदी कर वाहन जांच अभियान चलाया गया। सिदगोड़ा स्थित जैप-6 गेट के पास संदिग्ध बाइक सवारों ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया और पीछा करने पर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई के बाद दोनों बदमाश बाइक छोड़कर जैप परिसर में छिप गए।

पुलिस और जैप जवानों ने संयुक्त घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा। मुठभेड़ के बाद तलाशी में पुलिस ने उनके पास से एक पिस्टल, जिंदा कारतूस, लूटे गए जेवर, नकद राशि, केमिकल स्प्रे और घटना में प्रयुक्त पल्सर बाइक बरामद की है। घायल हरपाल सिंह को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एएसपी ऋषभ त्रिवेदी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में सिदगोड़ा, सीतारामडेरा, बिष्टुपुर और टेल्को थानों की पुलिस शामिल थी। पुलिस का मानना है कि गिरफ्तार आरोपी एक बड़े गिरोह से जुड़े हो सकते हैं, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़