Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
16 Jun, 2026

उज्जैन में पत्नी ने सोते पति की हथौड़े से की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा

उज्जैन के बेड़ावन गांव में घरेलू विवाद और कथित प्रताड़ना से परेशान महिला ने सोते समय पति पर हथौड़े से हमला कर उसकी हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

उज्जैन, 16 जून।

उज्जैन जिले के उन्हेल थाना क्षेत्र में सामने आए एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला ने कथित तौर पर घरेलू विवाद और प्रताड़ना से परेशान होकर अपने पति की हत्या कर दी। घटना ग्राम बेड़ावन स्थित नाग महाराज मंदिर के पीछे बने मकान की है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार सुबह 32 वर्षीय विक्रम लोहार का शव उसके घर के कमरे में मिला था। वह बिस्तर पर खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था और उसके सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए थे। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

उन्हेल थाना प्रभारी संतोष चौहान ने बताया कि मृतक के पिता अशोक लोहार की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और पुलिस ने मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच शुरू की।

जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों और परिस्थितियों के आधार पर पुलिस का संदेह मृतक की पत्नी माधुरी उर्फ राधिका पर गया। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महिला ने हत्या की बात स्वीकार कर ली।

पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला ने बताया कि उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। सोमवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसी के बाद उसने पति के सो जाने पर हथौड़े से उसके सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि घटना के बाद महिला रातभर उसी कमरे में मौजूद रही। मंगलवार सुबह जब काफी देर तक कमरे से कोई गतिविधि नहीं हुई तो मृतक के पिता उसे देखने पहुंचे। दरवाजा खुलने के बाद उन्होंने अंदर खून से सना शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

पुलिस के अनुसार घटना के समय घर के दूसरे हिस्से में मृतक के पिता सो रहे थे। मामले में आवश्यक साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़