Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
मध्य प्रदेश
18 Jun, 2026

राष्ट्रपति मुर्मु बोलीं- विकास और संस्कृति का संतुलन जरूरी

बैतूल में आयोजित जनजातीय महासम्मेलन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विकास, संस्कृति और आध्यात्मिक जागृति के समन्वय को सशक्त समाज की आधारशिला बताया।

बैतूल, 18 जून।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि किसी भी समाज की मजबूती और समृद्धि के लिए विकास तथा संस्कृति का साथ-साथ आगे बढ़ना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वही विकास सार्थक माना जा सकता है, जो हमारी परंपराओं और जीवन मूल्यों से शक्ति प्राप्त करने के साथ उन्हें और अधिक सुदृढ़ भी बनाए।

बैतूल में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित ‘आध्यात्मिक जागृति से जनजातीय समाज का सशक्तिकरण’ विषयक महासम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने कहा कि उपभोग आधारित तेजी से बदलती दुनिया में आध्यात्मिक जागृति का महत्व लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसी आधार पर समानता को बढ़ावा देने वाली जीवनशैली और प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समाज सहित किसी भी समुदाय का वास्तविक सशक्तीकरण तब संभव है, जब व्यक्ति आत्मविश्वास, आत्मसम्मान और जागरूकता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करे। उनके अनुसार अध्यात्म और सेवा का समन्वय समाज में स्थायी बदलाव लाने की क्षमता रखता है।

कार्यक्रम में पहुंचने पर राष्ट्रपति ने सबसे पहले पौधरोपण किया। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ। बाद में दीप प्रज्ज्वलन कर महासम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया गया तथा उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इसके पश्चात महासम्मेलन की औपचारिक कार्यवाही आगे बढ़ी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने की। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल तथा संस्था के ओडिशा प्रभारी डॉ. नथमल सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। माउंट आबू से आईं लीना बहन और शैलजा बहन ने भी कार्यक्रम में भागीदारी की।

अपना संबोधन पूरा करने के बाद राष्ट्रपति मुर्मु कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच ओंकारेश्वर के लिए रवाना हो गईं। वहां विश्राम के उपरांत वह शाम को ओंकारेश्वर-ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करेंगी और संध्या आरती में शामिल होंगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़