मध्य प्रदेश
19 Jun, 2026

स्कॉर्पियो की टक्कर से महिला की मौत, तीन घायल

राजगढ़ के तलेन क्षेत्र में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की बाइक से टक्कर के बाद हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए।

राजगढ़, 19 जून।

तलेन थाना क्षेत्र में सारंगपुर रोड पर शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की जान चली गई, जबकि उसके पति सहित तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना उस समय हुई जब तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने आगे चल रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराया।

पुलिस के मुताबिक तलेन-सारंगपुर मार्ग पर श्मशान घाट के पास स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी-09 एके-2600 ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार इकलेरा निवासी हनीफ खान, उनकी पत्नी मुमताज बी और रिश्तेदार आयशाबी गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो चालक सूरज लववंशी को भी चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जाकर गिरे। इसके बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन पेड़ से टकरा गया। दुर्घटना के दौरान वाहन के एयरबैग खुलने से उसमें सवार अन्य लोगों को गंभीर चोटों से बचाव मिला।

घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से शुजालपुर अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मुमताज बी ने दम तोड़ दिया। वहीं आयशाबी का हाथ बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अन्य घायलों का उपचार जारी है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक का माहौल छा गया। सूचना पर पहुंची तलेन पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़