एक्सक्लूसिव
19 Jun, 2026

गिलहरियों का शिकार करने वाले सात आरोपित गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए

सुकमा में वायरल वीडियो के आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वन्यजीव शिकार मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

सुकमा, 19 जून।

सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के गोलापल्ली गांव में वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए वन्यजीव शिकार के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है।

वीडियो में आरोपितों को मृत गिलहरियों और एक बंदर के साथ देखा गया था, जिसके बाद विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच शुरू की।

जांच के दौरान सुकमा वनमंडल की टीम ने वीडियो में दिख रहे व्यक्तियों की पहचान कर ग्राम गोलापल्ली और आसपास के क्षेत्रों में दबिश देकर सात आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में विभिन्न गांवों के निवासी शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने गिलहरियों का शिकार किया और उनका मांस भी खाया था।

वन विभाग ने आरोपियों के कब्जे से देसी हथियार, गुलेल और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। मामले में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि मामले की आगे जांच जारी है।

फॉरेंसिक जांच के लिए जब्त नमूनों और मोबाइल फोन को भेजा जा रहा है ताकि पूरे मामले की वैज्ञानिक पुष्टि की जा सके।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़