Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
19 Jun, 2026

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के लिए दूतावास की अहम सलाह

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 से पहले भारतीय दूतावास ने श्रद्धालुओं के लिए यात्रा मार्ग, सुविधाओं, औपचारिकताओं और जरूरी सावधानियों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी जारी की है।

बीजिंग, 19 जून।

कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 को लेकर चीन स्थित भारतीय दूतावास ने श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण जानकारी साझा की है। चीन में भारत के राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश जारी कर यात्रियों का स्वागत किया और यात्रा के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं एवं सावधानियों से अवगत कराया।

भारतीय दूतावास ने बताया कि विदेश मंत्रालय और चीन सरकार के सहयोग से आयोजित यह यात्रा 20 जून से भारत से शुरू होगी। दूतावास ने आधिकारिक और निजी माध्यमों से यात्रा करने वाले सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उनकी सुरक्षित, सफल और आध्यात्मिक रूप से समृद्ध यात्रा की कामना की है।

यात्रा की तैयारियों के तहत राजदूत दोरईस्वामी और दूतावास की टीम ने हाल ही में उन प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया, जिनके जरिए श्रद्धालु भारत से तिब्बत पहुंचेंगे। इस दौरान नाथू ला दर्रा और लिपुलेख दर्रा मार्ग पर उपलब्ध सुविधाओं तथा यात्रा प्रबंधन की समीक्षा की गई।

वीडियो संदेश में राजदूत ने बताया कि नाथू ला पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं की औपचारिकताएं पूरी कर उन्हें बसों के माध्यम से याडोंग काउंटी ले जाया जाएगा। उन्होंने यात्रा के दौरान भोजन, आवास, समय प्रबंधन और करेंसी एक्सचेंज जैसी आवश्यक जानकारियां भी साझा कीं। साथ ही कहा कि यात्रा मार्ग और सुविधाओं से संबंधित अन्य उपयोगी वीडियो भी आगामी दिनों में जारी किए जाएंगे।

दूतावास के अनुसार, हाल ही में राजदूत ने ल्हासा का भी दौरा किया, जहां स्थानीय प्रशासन के साथ भारतीय श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान तिब्बत स्वायत्त क्षेत्र के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की गई।

यात्रा की तैयारियों को लेकर स्थानीय प्रशासन ने भी सहयोग का भरोसा जताया है। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी साझा की। इससे पहले नई दिल्ली में यात्रा के पहले जत्थे को औपचारिक रूप से रवाना किया जा चुका है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़