शेयर बाज़ार
19 Jun, 2026

शेयर बाजार में भारी गिरावट, शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 711 अंक टूटा

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में भारी बिकवाली के चलते सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।

नई दिल्ली, 19 जून।

घरेलू शेयर बाजार के लिए हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। बाजार के खुलते ही चौतरफा बिकवाली का दबाव देखने को मिला, जिससे दोनों प्रमुख सूचकांक धड़ाम हो गए। लाल निशान के साथ शुरू हुए कारोबार ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है।

इस भारी गिरावट के कारण बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का सेंसेक्स 710.77 अंक यानी 0.92 प्रतिशत लुढ़ककर 76,699.20 के स्तर पर आ गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 194.20 अंक यानी 0.80 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,973.80 के स्तर के आस-पास ट्रेंड कर रहा है।

बाजार को नीचे धकेलने में आईटी सेक्टर की भूमिका सबसे बड़ी रही, जहां करीब 6 फीसदी की भारी गिरावट दर्ज की गई। दिग्गज कंपनियों में इंफोसिस के शेयर 8 फीसदी, टीसीएस और टेक महिंद्रा 6 फीसदी, और एचसीएल टेक के शेयर 5 फीसदी तक टूट गए। दूसरी ओर, शुरुआती कारोबार में भारतीय रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 94.30 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

इससे पहले, बीते गुरुवार को बाजार में लगातार पांचवें दिन बढ़त का सिलसिला जारी रहा था। उस दिन कारोबार की समाप्ति पर सेंसेक्स 254.36 अंक यानी 0.33 फीसदी की तेजी के साथ 77,409.98 पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी भी 82.30 अंक यानी 0.34 फीसदी की उछाल लेकर 24,168 के स्तर पर टिका था।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़