सरकार व नीतियाँ
19 Jun, 2026

मढ़ौरा रेल कारखाने से गिनी गणराज्य के लिए 51वां रेल इंजन रवाना

मढ़ौरा रेल कारखाने ने 51वां रेल इंजन अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य को निर्यात किया, जिसमें केंद्रीय रेल मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

सारण, 19 जून।

बिहार के सारण जिले में स्थित मढ़ौरा रेल कारखाने ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और उपलब्धि हासिल की है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद राजीव प्रताप रूडी और सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यहां निर्मित 51वें रेल इंजन को अफ्रीकी देश गिनी गणराज्य के लिए रवाना किया। यह निर्यात भारतीय तकनीकी कौशल की सफलता का प्रतीक है।

लोकार्पण के बाद केंद्रीय रेल मंत्री और मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने रेल इंजन कारखाने का सघन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने निर्माण प्रक्रिया, गुणवत्ता मानक और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। नेताओं ने कारखाने की कार्यप्रणाली और विश्वस्तरीय मानकों की प्रशंसा की।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़