मध्य प्रदेश
19 Jun, 2026

सीएम हेल्पलाइन मामलों के गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर

भोपाल में संभाग आयुक्त करमवीर शर्मा ने समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी सेवाओं और लंबित प्रकरणों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

भोपाल, 19 जून।

संभाग आयुक्त करमवीर शर्मा ने शुक्रवार को आयोजित समीक्षा बैठक में सीएम हेल्पलाइन, लोक सेवा गारंटी सेवाओं और विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की स्थिति का आकलन करते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन को समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए शिकायतों और लंबित मामलों के निराकरण में गंभीरता बरती जाए।

संभाग आयुक्त कार्यालय में आयोजित समय-सीमा पत्रों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभाग के सभी जिलों का नियमित भ्रमण सुनिश्चित किया जाए। फील्ड स्तर पर विभागीय योजनाओं, विकास कार्यों और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाए जाएं।

बैठक में करमवीर शर्मा ने कहा कि विभागीय कार्यों की बेहतर समझ विकसित करने के लिए सभी संभागीय अधिकारी अपने विभागों का विस्तृत प्रस्तुतीकरण देंगे। इसमें विभागीय ढांचा, प्रमुख योजनाएं, शासन की प्राथमिकताएं, उपलब्धियां, लक्ष्य, नवाचार और वर्तमान प्रगति की जानकारी शामिल होगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक सप्ताह दो से तीन विभागों के प्रस्तुतीकरण आयोजित किए जाएंगे, जिससे विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में केवल आंकड़ों पर ध्यान न देकर समाधान की गुणवत्ता को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत निर्धारित समय-सीमा में सेवाएं उपलब्ध कराकर नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों से बचाने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

संभाग आयुक्त ने विभागों के बीच समन्वय, नियमित फील्ड विजिट, डेटा आधारित समीक्षा और शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप कार्य संस्कृति विकसित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का मूल उद्देश्य नागरिकों तक बेहतर सेवाएं पहुंचाना है। सभी अधिकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिकायतों के त्वरित समाधान और विकास कार्यों की सतत मॉनिटरिंग पर विशेष ध्यान दें।

बैठक में जेसीडी विनोद यादव, उपायुक्त किरण गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के संभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नवीन जिम्मेदारी बढ़ने के आसार रहेंगे। अपने काम को प्राथमिकता से करें। शुभांक-6-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Mostly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़