नोएडा, 19 जून।
नोएडा के गौतमबुद्धनगर जिले में एक घरेलू विवाद के बाद आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया है, जहां पति के नशे में घर लौटने पर पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया।
थाना फेस-2 क्षेत्र के सेक्टर 81 में रहने वाली 19 वर्षीय हिमांशी का कुछ माह पहले शीलू से प्रेम विवाह हुआ था और दोनों साथ रह रहे थे। शीलू कार चालक के रूप में काम करता है।
जानकारी के अनुसार, शीलू रात के समय बीयर पीकर घर लौटा, जिससे पत्नी हिमांशी आहत हो गई। इसी आक्रोश और मानसिक तनाव में उसने जहरीला पदार्थ खा लिया।
परिजन और पति की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

















