सरकार व नीतियाँ
20 Jun, 2026

मप्र को 5,657 करोड़ की सौगात, इंदौर-उज्जैन कॉरिडोर का भूमि-पूजन

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इंदौर में 5,657 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देते हुए इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन किया और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

भोपाल, 20 जून।

केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि इस अवधि में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है और करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने मध्य प्रदेश को 5,657 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड कॉरिडोर का भूमि-पूजन भी किया गया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आधारभूत संरचना और नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर लगातार काम कर रही हैं।

मनोहर लाल ने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद वर्गों को आवास, राशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने दावा किया कि बीते वर्षों में देश के करोड़ों लोग गरीबी से बाहर आए हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि इंदौर, उज्जैन, सांवेर और आसपास के क्षेत्रों के लिए यह विकास परियोजनाएं महत्वपूर्ण साबित होंगी। उन्होंने बताया कि ग्रीन फील्ड कॉरिडोर क्षेत्र में आवागमन को अधिक सुगम बनाएगा और आर्थिक गतिविधियों को नई गति देगा।

करीब 48 किलोमीटर लंबे फोरलेन कॉरिडोर का निर्माण लगभग 2,935 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। यह मार्ग इंदौर के पितृ पर्वत क्षेत्र से उज्जैन के चिंतामन गणेश क्षेत्र तक विकसित किया जाएगा, जिससे दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय कम होगा।

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), अमृत 2.0, स्वनिधि योजना और अन्य विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन भी किया गया। साथ ही हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के लाभ वितरित किए गए और सड़क सुरक्षा के तहत हेलमेट भी प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कॉरिडोर भविष्य में क्षेत्रीय विकास, व्यापार, पर्यटन, रोजगार और सिंहस्थ-2028 की व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनेगा। उन्होंने कृषि, बुनियादी ढांचे और शहरी विकास से जुड़े कई कार्यों का भी उल्लेख किया।

|
आज का राशिफल

किसी से कहासुनी न हो यह ध्यान रहे। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। कुछ एकाग्रता की प्रवृत्ति बनेगी। कामकाज की व्यस्तता से सुख-आराम प्रभावित होगा। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। श्रेष्ठजनों की सहानुभूतियां होगी। भाई-बहनों का प्रेम बढ़ेगा। शुभांक-5-8-9

आज का मौसम

भोपाल

26° / 36°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़