Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
बिहार
20 Jun, 2026

सड़क हादसे में कार्यपालक सहायक की मौत, परिजनों से मिलने अस्पताल पहुंचे मंत्री दीपक प्रकाश

सीवान के सिसवन प्रखंड में पदस्थापित कार्यपालक सहायक संजय कुमार की उत्तर प्रदेश सीमा पर बाइक दुर्घटना में घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने सदर अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

सीवान, 20 जून।

बिहार के सीवान जिले से सटे उत्तर प्रदेश के सीमावर्ती इलाके में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में सिसवन प्रखंड के एक कार्यपालक सहायक की असामयिक मृत्यु हो गई। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही प्रशासनिक महकमे और पीड़ित परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

मृतक की पहचान रघुनाथपुर बाजार के रहने वाले स्वर्गीय बाबूलाल प्रसाद के पुत्र संजय कुमार के रूप में की गई है। वे वर्तमान में सिसवन प्रखंड की सिसवा पंचायत में कार्यपालक सहायक के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे थे।

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, संजय कुमार गुरुवार को किसी निजी काम से अपनी मोटरसाइकिल द्वारा गोरखपुर गए थे। वहां से वापस लौटते समय मैरवा थाना क्षेत्र के समीप सोहनपुर और रामपुर के बीच उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।

दुर्घटना के तुरंत बाद परिजन उन्हें बेहतर इलाज के लिए वापस गोरखपुर ले गए। वहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर सीवान के सदर अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

इस हृदयविदारक घटना की जानकारी मिलते ही सीवान के दौरे पर आए बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश तुरंत सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने दुखी परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़